बरेली, फरवरी 16 -- फतेहगंज पश्चिमी। गांव बल्लिया पश्चिमी में अनियंत्रित बाइक से गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले युवक को पहले एक निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखने की बात कही। पैसे के अभाव में परिजन उसे सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार देर रात में गांव बल्लियां पश्चिमी निवासी सुरेंद्र (32) धनेटा फाटक से बाइक से घर लौट रहे थे। हाईवे से गांव जाने वाली सर्विस रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें एक निजी मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने घायल को वेंटिलेटर रखने की बात कही। चर्चा है कि परिजन धन के अभाव में घायल को खिरका सीएचसी पर ले गए। सीएचसी के डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार क...