मुरादाबाद, मार्च 9 -- ठाकुरद्वारा। सुरजन नगर में ट्रक की चपेट में आकर घायल युवक का पैर काटकर चिकित्सकों ने किसी तरह जान बचाई। उसके भाई ने सोमवार को मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र के सुरजन नगर निवासी सौरभ कुमार पुत्र दुष्यन्त कुमार व उसका दोस्त अभिषेक कुमार पुत्र आनन्द कुमार करीब एक सप्ताह पूर्व अपने घर से शादी में शामिल होने को सुरजननगर बैंक्वेट हाल जा रहे थे। बैंक्वेट हाल के नजदीक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सौरभ को काशीपुर ले जाया गया। जहां से उसको रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद में सौरभ कुमार का गंभीर रूप से कुचले हुए पैर को जाघ के पास से काट दिया गया। वहीं, अभिषेक कुमार का इलाज गंगा हास्पिटल काशीपुर में चल रहा हैं। सौरभ के भाई शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.