इटावा औरैया, मई 25 -- बकेवर। थाना क्षेत्र में घायल अवस्था में मिले एक अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में 112 पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस उसे उपचार के लिए 50 शैया अस्पताल लेकर पहुंची, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से भी हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान 22 मई को अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए उसे 72 घंटे तक मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।सोमवार यह भी पढ़ें- बेलखारा मोड़ के समीप पइन से अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद को पुलिस ने शव क...