बहराइच, मार्च 10 -- तेजवापुर। बौंडी थाना क्षेत्र के सिपहिया हुलास गांव में एक नीलगाय खून से लथपथ पड़ी थी। जिसको ग्रामीणों ने देखा और पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया। ग्रामीणों का कहना है कि सिपहिया हुलास में सोमवार रात्रि करीब आठ बजे सोनेलाल यादव के घर के पास एक नील गाय का बच्चा खेत में लगे ब्लेड वाले तारों से कटकर घायल हो गया था। जिससे उसका काफी खून बह रहा था। चिकित्सक ने उसका इलाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...