शाहजहांपुर, फरवरी 13 -- हरदोई निवासी छह वर्षीय रसूल शाह की राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह शाहबाद में अपनी मौसी के घर आया था, जहां 4 फरवरी को तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी थी। मझिला क्षेत्र के एलमपुर अंडौआ निवासी सद्दाम हुसैन का पुत्र रसूल सड़क किनारे खेल रहा था। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में पहले शाहबाद और बाद में मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर किया गया। गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.