भदोही, अप्रैल 26 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के लक्षापुर बाजार में 13 अप्रैल को ऑटो पलटने से गया था। उस दौरान घायल 45 वर्षीय हेमा शुक्ला नामक महिला को अस्पताल न पहुंचाकर चालक ने उसे गंगा में फेंक दिया था। शव मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी को दबोचने का काम किया। वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के लोहराडीह गांव निवासी अभिषेक शुक्ला की मां हेमा शुक्ला 13 अप्रैल को किसी काम से चौरी बाजार आई थी। वापस घर जाने के लिए ऑटो में सवार हुई। लक्षापुर बाजार पहुंचने पर वाहन पलट गया, जिससे दोनों को चोटें आईं। चालक ने काफी शराब पी रखी थी। यह भी पढ़ें- पुराना पुल पर पिकअप की टक्कर से वृद्धा समेत दो की मौत आसपास के लोगों ने महिला को जमीन से उठाकर ऑटो पर बैठाया और चालक से किसी अस्पताल में इलाज कराने को कहा। इस बीच, आरोपी चालक ने महिला ...