कन्नौज, अप्रैल 1 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौ शैय्या अस्पताल में एक महिला को घायलावस्था में उसका भाई लेकर पहुंचा। डाक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मामला संदिग्ध जान अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी। परिजनों के मुताबिक सड़क हादसे में महिला घायल हुई थी। थाना तालग्राम के मोहल्ला गांधीनगर निवासी संध्या (25) पत्नी रंजीत को उसका भाई घायलावस्था में बुधवार की शाम सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचा। भाई ने गिरने से चोट लगने की डाक्टर को जानकारी दी। चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। इस बीच ससुराल के लोग पहुंच गए। उन्होंने सड़क हादसे में घायल होने की बात कही। अलग-अलग जानकारी सामने आने पर चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह ने घटना संदिग्ध मान कर कोतवाली सूचना भेजी। शव को मर्च्युरी में रखवा दिया। परिजन शव ले जाने की जिद क...