घायल महिला की मौत, चार घंटे जाम
सहरसा, जुलाई 2 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना क्षेत्र के मौरा-अतलखा मुख्य मार्ग पर 24 जून को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय मंजू देवी की मंगलवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने बुधवार को मौरा चौक पर शव रखकर करीब चार घंटे तक सड़क जाम कर सरकारी सहायता की मांग की। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। बसनही व काशनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। मृतका खगड़िया जिले के मानसी निवासी अरुण साह की पत्नी थीं और उनका मायका सोनवर्षा के दक्षिण टोला में था। हादसे के दिन वह टोटो से शादी समारोह में जा रही थीं, तभी गोंदराम पुलिया के पास वाहन पलट गया था, जिसमें नौ लोग घायल हुए थे। बसनही थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.