प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 8 -- मायके से अपनी ससुराल जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मानधाता थाना क्षेत्र के पुरैला गांव निवासी राम कुमार सरोज पुत्र राम आसरे ने बाघराय पुलिस को तहरीर दी। उसकी बहन कस्तूरी देवी सात जनवरी की सुबह करीब नौ बजे अपनी ससुराल छजईपुर मलावां बाघराय जा रही थी। जैसे ही वह भैंसासुर मंदिर के पास पहुंची, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी बाघराय भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। मृतका के भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.