गोरखपुर, मई 27 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सहजनवा क्षेत्र के टिकरिया निवासी आदित्य निषाद की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल महिलाओं को अस्पताल ले जा रहे परिवारीजनों को कटघर चौराहे पर आदित्य मिल गया था। इसके बाद परिजनों और साथ मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर करीब 13 किलोमीटर दूर आमी नदी किनारे फेंक दिया गया, ताकि पहचान और साक्ष्य मिटाए जा सकें। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मुख्य आरोपित गोलू और विशाल समेत अन्य की तलाश में खजनी थाना पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। यह भी पढ़ें- मारपीट के बाद भागे युवक की बाइक फूंकी, रास्ते में मिला तो कर दी हत्या, नदीं में फेंकी लाश पुलिस के...