चंदौली, अप्रैल 10 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के राममाड़ो गांव निवासी 51 वर्षीय मजदूर रामजी बीते पांच दिन पहले चकिया कोतवाली क्षेत्र के पचवनियां गांव के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। वह घर से भदोही मजदूरी करने जा रहा था। वही शुक्रवार की सुबह अचानक परिजनों को सूचना मिली कि चकिया संयुक्त चिकित्सालय में शव पड़ा है। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन अस्पताल पहुंचकर शव शिनाख्त किए। इसके बाद पुलिस अगली कार्रवाई करने में जुटी है।थाना क्षेत्र के राममाड़ो गांव निवासी 51 वर्षीय रामजी भदोही में मजदूरी का परिवार का भरण पोषण करता था। बीते छह अप्रैल को रामजी घर से भदोही जाने के लिए निकाला। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। इसके उसके मोबाइल की स्वीच ऑफ हो गया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.