जौनपुर, मई 12 -- डोभी। क्षेत्र के बरौटी गांव निवासी 73 वर्षीय सुरेंद्र सिंह की वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सुरेंद्र सिंह गत दिनों बाइक से चंदवक बाजार गए थे। लौटते समय रास्ते में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी डोभी से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को उनका अंतिम संस्कार जौहरगंज घाट औड़िहार पर किया गया। मृतक भाजपा डोभी मंडल अध्यक्ष अभिनव सिंह के पिता थे। यह भी पढ़ें- बेटे के सिर से उठा पिता का साया, वृद्ध मां हुई बेसहारा क्षेत्र के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।. यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत यह भी पढ़ें- सीवान...