रांची, अप्रैल 11 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी और भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी ने शनिवार को घायल भाजपा नेता उमेश बड़ाईक से चतरा स्थित आवास में मिले। दो माह पूर्व उमेश गेतलसूद में हुए एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे। फिलहाल इनका इलाज जारी है। उमेश ने बताया कि जख्म भरने में समय लगेगा। इस अवसर पर उमेश की पत्नी और बीसा पंचायत की पूर्व मुखिया सुषमा देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.