बस्ती, मार्च 25 -- विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के खतमसराय के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल बुजुर्ग की बीती रात इलाज के दौरान दर्शननगर बैठकर कॉलेज में मौत हो गई। छावनी थानाक्षेत्र के रामनिवास अतरौरा झाम निवासी सोमवार को मोपेड से घर से टिकरी गोंडा अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। अभी छावनी थाने के हाईवे पर खतमसराय पहुंचे तभी अज्ञात कार की ठोकर घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने सीएचसी विक्रमजोत में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के दौरान हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज दर्शननगर के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बीती रात दो बजे रामनेवास ने दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...