आगरा, दिसम्बर 21 -- विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के काम में बूथ लेबल अधिकारी का दायित्व का निर्वहन कर रहे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के वार्ड छत्ता के सफाई नायक राजकुमार विद्यार्थी गत सप्ताह बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें नगर निगम कर्मचारी कल्याण कोष से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी ने बताया कि छत्ता वार्ड के पार्षद कक्ष संख्या 78 कचहरी घाट में कार्यरत सेनेट्री सुपरवाइजर राजकुमार विद्यार्थी को उत्तर विधानसभा की भाग संख्या 338 में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य सम्पादन में बीएलओ के रूप में लगाया गया है। विगत सप्ताह शनिवार को एक ऑटो रिक्शा चालक द्वारा टक्कर मार देने से वह गिरकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.