घायल बालिका की इलाज के दौरान मौत
लखीसराय, सितम्बर 7 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के चंदनपुरा पंचायत के नवाबगंज गांव की एक गंभीर रूप से घायल बालिका की पटना में उपचार के दौरान मौत होने की सूचना है। यह सूचना ग्रामीणों ने दी। दो रोज पहले गत शुक्रवार को बाइक के धक्के से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसे लखीसराय के निजी क्लीनिक से पटना के लिए रेफर कर दिया गया था। वह ग्रामीण विपिन यादव की पुत्री बताई गई। थानाध्यक्ष रोहित कुमार के अनुसार बालिका के परिजनों ने मौत होने की सूचना दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.