जौनपुर, मार्च 17 -- सरकी। वन विभाग केराकत पर घायल बारहसिंघा का इलाज एमवीयू एम्बुलेंस डॉक्टर जितेश ने किया। जिन्होने बताया कि उसकी दोनों टांगे टूट गई है उसके कान पहले से कटे है देखने से लग रहा है कि यह पालतू है। बारहसिंघा डोभी में स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिला था। जिसे वन विभाग के कर्मचारी अपने साथ केराकत वन विभाग लेकर आए और डॉक्टर से इलाज करवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...