बदायूं, फरवरी 1 -- 19 जनवरी को बाइक दौड़ाते समय दूसरी बाइक से हुई टक्कर में घायल हुए इंटर के छात्र की इलाज के दौरान सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। व गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिल्सी कोतवाली क्षेत्र में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के पास 19 जनवरी को हुए सड़क हादसे में इंटर के छात्र की जान चली गई। कोतवाली क्षेत्र के राहतबन बेहटा गांव निवासी 18 वर्षीय निर्दोष पुत्र राजेश कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह बाबा इंटरनेशनल स्कूल के पास पहुंचा, सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में निर्दोष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए शहर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। निजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.