प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 10 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। पेड़ की डाल गिरने से घायल हुए बाइक सवार की प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कंधई थाना क्षेत्र के रखहा बाजार निवासी 48 वर्षीय कलीम अंसारी गत आठ जुलाई की शाम को दीवानगंज बाजार से बाइक से अपने रखहा बाजार स्थित घर लौट रहा था, इस दौरान दारिमाधो स्थित गैस गोदाम के सामने सड़क की किनारे सूखे पेड़ की डाल अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गई जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां से प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया। कई दिनों तक एसआरएन अस्पताल में चले इलाज से आराम नहीं हुआ तो परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...