मिर्जापुर, मार्च 11 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के लालगंज-कलवारी मार्ग पर मलुआ गांव के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में घायल बाइक चालक की मंगलवार को ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। लालापुर निवासी मृतक के पिता कल्लू कोल ने बताया कि 23 वर्षीय पुत्र शिवा बीते शुक्रवार को अपनी ससुराल कलवारी गया था। रात में घर वापस लौटते समय निराश्रित पशुओं को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराते हुए खाई में पलट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। एंबुलेंस से सीएचसी मड़िहान ले जाया गया। वहां से मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मण्डलीय अस्पताल में इलाज के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। शिवा की मौत से पत्नी संगीता, मां रजनी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष संतनगर ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रव...