घायल बच्चों की हालत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी
चित्रकूट, अगस्त 2 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे कालूपुर पाही स्थित प्राथमिक विद्यालीय के सामने शनिवार को तेज रफ्तार स्कूल बस के पेड़ से टकराने पर घायल सभी छात्रों को इलाज के बाद हालत में अस्पताल से छुट्टी मिल गई। प्रयागराज रेफर होने वाला छात्र भी रविवार को सकुशल घर लौट आया। सभी बच्चों की हालत ठीक बताई जा रही है। शराब के नशे में लापरवाही से बस दौड़ाने वाले चालक के खिलाफ चौकी प्रभारी खोह की तहरीर पर कर्वी कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को दोपहर में स्कूल की छुट्टी बाद चालक बनारसी प्रसाद बच्चों को बस में लेकर छोंडने भौंरी की तरफ जा रहा था। शराब के नशे में चालक ने बस तेज रफ्तार से दौड़ाई। जिसके चलते चालक की लापरवाही से बस कालूपुर पाही के पास हाईवे किनारे पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में चालक, परिचालक, एक अन्य चालक व 14 बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.