भदोही, जून 6 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां में शुक्रवार को छत से गिरे एक बंदर को इलाज पशु अस्पताल सुरियावां में हुआ। मामला संज्ञान में आते ही वन विभाग के कर्मचारी स्थल पर पहुंच गए थे। युवा समाजसेवी रोहित चौरसिया द्वारा बंदर का इलाज कराए जाने पर लोगों ने तारिफ की। बताया जाता है कि एक बंदर छत पर खड़ा था कि लंगूर ने दौड़ा लिया। लंगूर से बचने के प्रयास में बंदर का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। पीछले पैर में चोट इतना गहरा था कि वह सड़क पर ही घसीटने लगा। मामला संज्ञान में आते ही समाजसेवी रोहित चौरसिया साथियों संग स्थल पर पहुंच गए। घायल बंदर का इलाज कराते हुए वन विभाग को सूचना दी गई। मामला संज्ञान में आते ही डीएफओ द्वारा वनकर्मी ताड़कनाथ, चौकीदार कल्लूराम स्थल पर पहुंच गए। नागरिकों के सहयोग से जख्मी बंदर का इल...