जमुई, अप्रैल 20 -- झाझा । निज संवाददाता अपने एक बेटे के घर लगी चापाकल को तबाह करने पर तूले दूसरे बेटे-बहू से बचाने के प्रयास में घायल कर दिए गए पिता ने आरोपी बेटे-बहू के विरूद्ध थाना में मामला दर्ज कराया है। बता दें कि बीते शनिवार को घटित उक्त घटना झाझा थाना के वंशाटांड़ गांव की है। आवेदक रामसुंदर यादव द्वारा थाना में दिए आवेदन के अनुसार शनिवार को उसका छोटा बेटा अजय संझले बेटे विजय के घर लगी चापाकल को अकारण ही सबल से तोड़ने पहुंचा था। बताया कि उसे ऐसा करने से मना करने पर उसने कुदाल से प्रहार कर उसके सिर को लहूलुहान कर दिया था। यह भी पढ़ें- चापाकल के इस्तेमाल को लेकर विवाद में पिता व भाई-भाभी को किया घायल ऐसे में जब उसका संझला बेटा विजय व बहू पिंकी देवी बचाने आए तो आरोपी ने विजय को टांगी व पत्थर से घायल करने समेत बहू को भी चोटिल कर दिया था। ...