एटा, फरवरी 26 -- रामनगर में पिछले करीब 48 घंटों से एक नीलगाय गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार नीलगाय की एक टांग पूरी तरह से टूट चुकी है। इससे वह खड़ी होने की स्थिति में नहीं है। घायल अवस्था में खुले खेत के पास पड़ी नीलगाय को आवारा कुत्ते और कौए लगातार नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। दीपक राठौर बीते दो दिनों से दिन-रात मौके पर रहकर नीलगाय की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। प्रभागीय वन अधिकारी के पास निस्तारण के लिए अग्रेषित किया गया है। यदि शीघ्र चिकित्सीय सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई तो नीलगाय की मृत्यु भी हो सकती है। इस मामले में क्षेत्रीय वन अधिकारी आदित्य सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया उनको आज ही इस मामले में जानकारी मिली है मौके पर वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सकों को भेजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.