गढ़वा, मार्च 15 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। वन विभाग की टीम ने खरौंधी प्रखंड के मझिगवां गांव में घायल नीलगाय का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसका इलाज कराया और बाद में उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के एक गांव के समीप खेत में एक नीलगाय घायल अवस्था में पड़ी हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने उसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायल नीलगाय को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया। उसके बाद विभागीय कर्मियों द्वारा पशु चिकित्सक की सहायता से नीलगाय का प्राथमिक उपचार कराया गया। इलाज के दौरान पता चला कि नीलगाय को हल्की चोटें आई थी जिसका मौके पर ही उपचार कर दिया गया। उपचार के बाद नीलगाय की स्थिति सामान्य होने पर उसे सुरक्षित रूप से नजदीकी वन क्षेत्र में छोड़ दिया ...