घायल दोस्त को अस्पताल पहुंचाकर दोस्ती की मिशाल की पेश
महोबा, अप्रैल 23 -- महोबा, संवाददाता। आपसी भाईचारा के लिए प्रसिद्ध वीर भूमि में एक बार फिर दोस्त ने दोस्ती की मिशाल पेश की है। जब दोस्त के घायल होने पर कोई सहारा न बना तो दोस्त ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोस्ती की यह कहानी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। शेखू नगर निवासी इशहाक खान और 86 वर्षीय मुरलीधर तिवारी के बीच पिछले दस साल से दोस्ती है। मुरलीधर तिवारी के घायल होने की सूचना दोस्त को मिली तो घायल का उपचार कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और उपचार कराने के बाद बाइक से घर तक छोड़ा । यह भी पढ़ें- एनएच-28 पर हादसे में बुजुर्ग की गई जान, दो घायल लोग इस दोस्ती को देखकर सलाम कर रहे है। मुरलीधर तिवारी का कहना है कि उसके दोस्त ने दोस्ती का फर्ज निभाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.