प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 22 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर शनिवार शाम दरोगा की कार में टक्कर मारने के बाद विवाद करने वालों ने मौके पर पहुंचे सगे भाइयों पर गोली चला दी थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लीलापुर थाने पर तैनात एसआई अंकुर कैथवास शनिवार शाम कार से क्षेत्र में निकले तो लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर खरगपुर में स्थित ढाबे के पास सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों में विवाद होने लगा। चर्चा है कि मारपीट भी हुई। हादसे में घायल अंकुर कैथवास को मेडिकल कॉलेज ले आया गया। उन्हें टक्कर मारने वाले लोग अपनी कार छोड़कर मौके से भाग निकले। देररात टक्कर मारने वालों पर लीलापुर के पियारे का पुरवा सराय लोहंगराय निवासी फिरोज ने खरगपुर के ईशू उर्फ मो. इस्लाम और मोबिन उर्फ पिल्लू के खिलाफ जानलेवा हम...