शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- मदनापुर। शनिवार देर रात सड़क हादसे में घायल मदनापुर थाने के तीन सिपाहियों की हालत में रविवार को सुधार बताया गया। तीनों सिपाही कार से रजपुरी गांव स्थित ढाबे पर जा रहे थे, तभी पीलीभीत-वेबर स्टेट हाईवे पर केले से लदी पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में सुनील कुमार, हरिन्द्र मलिक और नितिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सुनील और हरिन्द्र को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार है। नितिन कुमार का इलाज मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...