लखनऊ, दिसम्बर 18 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना में बुधवार शाम अलाव ताप रहे मजदूरों के कार की चपेट में आने से घायल तीन मजदूरों में से गुरुवार को एक की मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक राधेश्याम साहू मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी भेनेश्वरी साहू हैं। पुलिस ने बताया कि गत बुधवार शाम आशियाना इलाके में मजूदर सड़क के किनारे बनी झोपडियों के बाहर आग ताप रहे। इस दौरान वह तेज गति से आई कार की चपेट में आ गए। मजदूरों को कुचलने के बाद कार अनियंत्रित होकर झोपड़ी में जा घुसी। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.