श्रावस्ती, मार्च 11 -- श्रावस्ती, संवाददाता। बीते शनिवार को दो बाईकों की हुई टक्कर में डाककर्मी घायल हो गया था। जिसका ट्रामा सेंटर लखनऊ में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात घायल डाककर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। सिरसिया थाना क्षेत्र के बेचईपुरवा निवासी पीआरडी जवान राधेश्याम कुलदीप (55) पुत्र कन्हैया लाल व सिरसिया डाकघर में तैनात डाककर्मी हरियाणा प्रदेश निवासी साहिल (30) की बाईकों में शनिवार को सोनबरसा गांव के पास भिड़ंत हो गई थी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। हादसे के दिन ही लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में पीआरडी जवान राधेश्याम ने दम तोड़ दिया था। जबकि डाककर्मी साहिल को ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा था। ट्रामा सेंटर में मंगलवार रात इलाज के दौरान घायल डाककर्मी साहिल की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान ...