हरदोई, फरवरी 27 -- अतरौली। अतरौली थाना क्षेत्र में पंवाया रोड पर बसन्तापुर पुलिया के पास ट्रक पलटने से घायल ड्राइवर की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका दस दिन तक अस्पताल में जिंदगी से संघर्ष चला। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जिला सीतापुर थाना रामकोट के सतीश नगर लोधौरा निवासी उमेश कुमार निवासी ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पिता उमाशंकर 43 वर्ष ट्रक ड्राइवर मालिक के कहने पर बीते 16 फरवरी को पिता उमा शंकर अतरौली थाना क्षेत्र के गांव पुवांया स्थित एक प्लाई बोर्ड फैक्ट्री से प्लाई बोर्ड लोड करके ट्रक लेकर सीतापुर जा रहे थे। तभी रात 10 बजे रास्ते में बसन्तापुर पुलिया के पास ट्रक के सामने एक जानवर आ गया। उसको बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें ट्रक ड्राइवर उमा शंकर ट्रक में फंसकर...