घायल छात्र की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम आज
दुमका, मई 22 -- दुमका। जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के दोमोहानी गांव में बुधवार को सड़क हादसा में ट्यूशन से घर लौट रहे एक 10 वर्षीय छात्र बसंत बास्की की इलाज के दौरान गुरुवार की शाम मौत हो गई। मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक चालक ने छात्र बसंत बास्की को टक्कर मार दिया था। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल छात्र को गुरुवार को देवघर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.