गुमला, मार्च 8 -- गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के हरिनाखाड़ गांव में सड़क की कमी के कारण समय पर इलाज नहीं मिलने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय बुतरु कोरवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को वह फुटकल के पेड़ पर चढ़ा था,तभी पैर फिसलने से जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने किसी तरह उसे स्कूटी से मुख्य सड़क तक पहुंचाया। जहां से एम्बुलेंस से सदर अस्पताल गुमला लाया गया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे नहीं ले जा सके। शनिवार रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.