घायल गोवंशों को मौके पर ही मिलेगा इलाज
फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर, संवाददाता अन्ना गोवंशों के साथ ही पशुपालकों की गाय को मौके पर ही इलाज उपलब्ध हो सकेगा। मंगलवार को दोआबा के गोवंशो को नि:शुल्क उपचार दिए जाने के लिए कपिला गो एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया है। हालांकि यह फिलहाल एक माह तक ही संचालित की जाएगी।शहर के नउवाबाग में श्री कृष्णा पशु आहार केंद्र से कपिला गो एंबुलेंस सेव को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिसर के राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरूआत की। अमित कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न स्थानों पर एंबुलेंस भ्रमण करेगी जिसके दौरान बीमार या घायल गोवंश दिखाई देते हैं तो उन्हे इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए इसमें दो डाक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी। इतना ही नहीं यदि किसी पशुपालक व आम आदमी द्वारा घायल व बीमार गोवंश की जानकारी दी जाती है तो उनका भी इलाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.