अमरोहा, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाईपास रोड पर हुई दो बाइकों की आमने-सामने भिड़त में दिल्ली के खजूरी निवासी मोबिन अंसारी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस लाइन की 108 एंबुलेंस पर तैनात चालक मोहम्मद नाजिम और ईएमटी रामबाबू ने घायल की नाजुक हालत को देखते हुए त्वरित मदद के लिए लखनऊ में ईआरसीपी विशेषज्ञ से फोन पर बात की। विशेषज्ञ के बताए अनुसार घायल को दर्द निवारक इंजेक्शन देकर एयर स्पिलिंग किया गया। थोड़ी देर बाद होश आने पर घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टर ने घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी पर पहुंचे घायल के परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों का धन्यवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.