उन्नाव, जनवरी 29 -- उन्नाव। जिला अस्पताल में बुधवार रात एक व्यक्ति सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे लेकर इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, हालांकि यहां तैनात डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। इसदौरान ष्घायल व्यक्ति दर्द में कराहता रहा। पूरे घटनाक्रम की जानकारी किसी ने सदर विधायक पंकज गुप्ता को दी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार दिलाया। सदर विधायक ने बताया कि सभी डॉक्टरों को मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद लापरवाही बरतने वालों पर शासन स्तर से कार्यवाई कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.