घायल को अस्पताल ले जाते समय फिर हुआ हादसा, युवक की मौत
बोकारो, जुलाई 17 -- रामगढ़-बोकारो राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल युवक को अस्पताल ले जाने के दौरान दूसरी दुर्घटना हो गई, जिसमें उसकी मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरीडीह थाना क्षेत्र के वनचास गांव के सेकरेगोड़ा निवासी 25 वर्षीय मुक्तेश्वर हांसदा उर्फ विल्गु हांसदा, पिता राम प्रसाद मांझी, अपने चचेरे भाई की बाइक लेकर घर से निकला था। इसी दौरान वह एक सड़क हादसे में घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उसका चचेरा भाई उमेश हांसदा, पिता स्व. सहदेव मांझी, लिफ्ट लेकर घटनास्थल पहुंचा।
मानवता का परिचय इस बीच मानवता का परिचय देते हुए पेटरवार थाना क्षेत्र के उतासारा निवासी विजय भारती अपनी बाइक से घायल मुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.