घायल को अस्पताल पहुंचाने वालों को 25 हजार का इनाम: डीएम
मिर्जापुर, अप्रैल 18 -- मिर्जापुर। डीएम पवन कुमार गंगवार और एसपी अपर्णा रजत कौशिक की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने के लक्ष्य पर ठोस कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही दुर्घटना के शिकार लोगों को समय से अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत 896 स्कूली वाहनों में 856 का फिटनेस परीक्षण किया जा चुका है। शेष का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। बिना नंबर प्लेट और गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- परिवहन विभाग ने वाहनों की जांच की इसके लिए परिवहन, खान विभाग व पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.