घायल को अस्पताल ने लौटाया, गेट पर तड़पकर तोड़ा दम
मेरठ, मई 15 -- सरधना फ्लाईओवर पर गुरुवार रात हुए सड़क हादसे के बाद एक निजी अस्पताल और एंबुलेंस सेवा की लापरवाही ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। बाइक और रिक्शा की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल रिक्शा चालक को डायल 112 पुलिसकर्मी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां अस्पताल प्रशासन ने उसे भर्ती करने से इंकार कर दिया। इलाज न मिलने से घायल करीब 40 मिनट तक अस्पताल के गेट पर तड़पता रहा और आखिरकार उसकी मौत हो गई। गुरुवार देर रात सरधना फ्लाईओवर पर बाइक और रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 112 पीआरवी पहुंची और दोनों को तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर गई। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिसकर्मियों के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने बाइक सवार को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, लेकिन रिक्शा चालक की हालत गंभीर देखकर उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.