शामली, फरवरी 12 -- क्षेत्र के दिल्ली नेशनल हाईवे मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम पंजोखरा निवासी पीतम सिंह पुत्र पूरण सिंह 6 फरवरी को अपनी साइकिल से गांव पंजोखरा से कांधला जा रहे थे। रास्ते में द गोल्ड पब्लिक स्कूल के कट पर एक अज्ञात वाहन के तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाने वाले चालक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से पीतम सिंह को गंभीर चोटें आईं।घायल को तत्काल मेरठ मेडिकल कॉलेज, मेरठ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित के भाई धनपाल सिंह ईश्वर ने कांधला थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.