औरंगाबाद, फरवरी 17 -- औरंगाबाद सदर अस्पताल में दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत होने के बाद हंगामा हो गया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने एक टेक्निशियन निरंजन कुमार की पिटाई कर दी। यह पूरी घटना मंगलवार को सदर अस्पताल में घटी। नाराज कर्मियों ने काम करने से इनकार किया और कार्रवाई की मांग की। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के रामपुर गांव निवासी गनौरी ठाकुर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार गनौरी ठाकुर घर के बाहर थे तभी एक टेंपो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। थोड़ी देर के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसको लेकर परिजन आक्रोशित हो गए और यहां मौजूद एक टेक्निशियन निरंजन कुमार की पिटाई कर दी। किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि वे लोग घायल अवस्था मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.