बस्ती, मई 29 -- बस्ती। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में घायल की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजन वहां तैनात गार्ड पर बदसलूकी का आरोप लगा रहे थे। विवाद की सूचना पर वहां पर बड़ी संख्या में गार्ड इकट्ठे हो गए थे, इसलिए मामला ज्यादा बिगड़ने नहीं पाया। ट्रामा सेंटर में हुए विवाद का वीडियो बनाकर किसी ने वॉयरल कर दिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव के पास गुरुवार रात बाइक व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई थी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक बाइक से सिद्धार्थनगर से बस्ती रिश्तेदारी में आए थे और वापस जा रहे थे। हादसे की सूचना पर युवकों के परिजन व रिश्तेदार बड़ी संख्या में ट्रामा सेंटर पहुंच गए, इसी बीच किसी गार्ड से उनका विवाद हो गया।...