गंगापार, मई 3 -- बाइक के टक्कर से घायल युवक की तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी कृष्णा प्रसाद सरोज पुत्र झुरु सरोज ने थाने में तहरीर दी कि वे 16 अप्रैल को सायं छह बजे मांडा रोड से लौटकर अपने घर राजापुर आ रहे थे। राजापुर गांव के सामने थाना क्षेत्र के भंजनपुर गुड़गवां गांव निवासी पुद्दी विश्वकर्मा पुत्र नकुल विश्वकर्मा से अनियंत्रित बाइक से टक्कर मार दी। जिससे कृष्णा प्रसाद को काफी चोटें आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...