बाराबंकी, मई 7 -- दरियाबाद। थाना क्षेत्र के उटवा गांव निवासी युवक 15 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हो गया था। उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उटवा गांव निवासी मुलायम यादव (33) पुत्र रामसागर खजुरी गांव स्थित नाग ट्रांसपोर्ट में गाड़ी चलता था। 21 अप्रैल को बाराबंकी के पास अयोध्या हाइवे पर हुए हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ में किया जा रहा था। इलाज के दौरान बुधवार देर शाम मौत हो गई। मृतक की दो पुत्रियां हैं। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- नाना के श्राद्धकर्म में जा रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, दो बहनें घायल यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...