गिरडीह, अप्रैल 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल मो नियाज अंसारी की इलाज के दौरान रविवार देर रात मौत हो जाने के बाद सोमवार सुबह थोड़ी देर के लिए हंगामा मच गया। सोमवार सुबह यह खबर फैलते ही मृतक के परिजन एवं स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और सड़क पर उतर गये। आक्रोशित लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा देने एवं दोषी के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ को कोलडीहा के पास जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने नगर थाना में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक के विरूद्ध भी जमकर हल्ला मचाया। सड़क जाम की सूचना पर डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार सिंह, एसडीपीओ सदर जीतबाहन उरांव, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी जवानों के साथ पहुंचे और आक्रोशित लोगो...