कौशाम्बी, फरवरी 3 -- महेवाघाट के लोधन का पुरवा निवासी नथन लाल लोधी (45) रविवार की शाम को गेहूं के खेत की सिंचाई कर घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया था। हादसे में नथन लाल को गंभीर चोटें आईथी। घायल को इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को इलाज के दौरान नथन लाल की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...