घायल किशोर ने पटना में दम तोड़ा, सड़क जाम
मुजफ्फरपुर, मई 16 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। चक भरतपट्टी गांव के समीप 14 मई को वाहन की ठोकर से घायल किशोर ने शनिवार को दम तोड़ दिया। मृतक खुटाही निवासी व्यवसायी दिनेश चौधरी का पुत्र सुधांशु कुमार (14) था। सुधांशु का पटना स्थित निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा था। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही आक्रोशित लोगों ने जाफरपुर-देवरिया-पारू मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वहीं, बाजार के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर लीं। सूचना पर सब इंस्पेक्टर लालबाबू जाम स्थल पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। बताया जाता है कि सुधांशु कुमार अपने धर्मकांटा से 14 मई की शाम बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच चक भरतपट्टी गांव के समीप वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने मुजफ्फरपुर शहर स्थित निजी नर्सिंग होम भर्ती कराया, जहां स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.