घायल किशोर ने तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के आसीपुर गांव के पास तीन मई को घायल मिले 17 वर्षीय साहब लाल ने इलाज के दौरान मंगलवार को प्रयागराज में दम तोड़ दिया। लोग उसके हादसे में घायल होने की बात कह रहे थे। अब मौत के बाद उसके पिता ने कुछ लोगों पर पीटकर घायल करने का आरोप लगाया है।रानीगंज थाना क्षेत्र के झलिहा विश्म्भरपुर निवासी अमृतलाल का 17 वर्षीय बेटा तीन मई को करीब के ही आशीपुर गांव में निमंत्रण देने गया था। रात 10 बजे वह रास्ते में घायल मिला। उस समय उसके हादसे में घायल होने की बात कही गई। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई तो पिता अमृतलाल रस्तीपुर के एक यवक पर पीटकर घायल करने और हादसे का रूप देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसओ विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि मृतक के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। मामले में जांच के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.