रुद्रपुर, मार्च 20 -- सितारगंज। आजाद समाज पार्टी काशीराम के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार के नेतृत्व में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल फ्लैक्सबिल कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर श्रम प्रवर्तन कार्यालय में शुक्रवार को ज्ञापन दिया। सतेंद्र कुमार ने कहा कि फैक्ट्री में कार्य के दौरान घायल हुए किशोर के परिवार को 10 लाख मुआवजा देने, बेहतर इलाज करने, प्रति माह दिव्यांगता पेंशन के तौर पर 10 हजार रुपये देने, कंपनी में मानक के अनुरूप संचालन के लिए श्रमिकों को सुरक्षा किट देना सुनिश्चित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...