हरिद्वार, मार्च 24 -- बेगमपुर स्थित एक कंपनी के सामने भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यहां कार्यरत कर्मचारी विपिन प्रजापति का हाथ कट गया था, लेकिन कंपनी मदद की बजाय शोषण कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि हम किसी भी मजदूर या किसान के शोषण को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कंपनी से मांग उठाई कि घायल कर्मचारी को सभी सुविधाएं और नियमानुसार स्थायी नौकरी एवं वेतन उपलब्ध कराया जाए। सैनी ने बताया कि कंपनी प्रबंधक ने वार्ता में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफीक अहमद, प्रदेश महामंत्री हिमांशु चौधरी, प्रधान श्याम सिंह, कदम सिंह, विनोद प्रजापति, कुशाल सैनी, शुभम, आर्यन सैनी, मुकेश सैनी, सौरभ, राजू त्यागी, अर्जुन सिंह, फुरकान, एजाज, अनुज चौहान, सूरज चौहान, पंक...